सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Maintain special surveillance in sensitive areas.

Amethi News: संवेदनशील क्षेत्रों में रखें विशेष निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Maintain special surveillance in sensitive areas.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुहर्रम और उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण की तैयारियों को लेकर शनिवार रात पुलिस लाइन गौरीगंज में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन वर्मा ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।



बैठक में डीआईजी ने मुहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआईजी ने प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान थानों में अभिलेखों और रजिस्टरों के संधारण, डिजिटल रिकॉर्ड के अद्यतन रखरखाव तथा शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन की भी जांच की गई। अधिकारियों को सभी अभिलेख निर्धारित प्रारूप में अद्यतन रखने और डिजिटल प्रविष्टियां समयबद्ध ढंग से करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed