{"_id":"6a2effa37b6aba691400253e","slug":"power-cut-eight-times-in-24-hours-residents-distressed-amethi-news-c-96-1-ame1022-168193-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 24 घंटे में आठ बार कटी बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 24 घंटे में आठ बार कटी बिजली, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के गौरीगंज, मुसाफिरखाना, करपिया और शुकुलपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर आठ बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गर्मी के बीच लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित रहा।
मुसाफिरखाना पावर हाउस की बिजली शनिवार रात 8:40 बजे गुल हुई, जो रात 2:11 बजे बहाल हो सकी। करपिया उपकेंद्र में रात नौ बजे आपूर्ति ठप हुई और 11:40 बजे बहाल की गई। रविवार सुबह 8:04 बजे फिर बिजली चली गई, जो 10:37 बजे आई। शुकुलपुर उपकेंद्र की आपूर्ति शनिवार शाम 7:40 बजे बाधित हुई और रात 11:10 बजे बहाल हुई। रविवार सुबह 6:20 बजे फिर बिजली गुल हो गई, जो 8:22 बजे आई। इसके बाद 10:04 बजे दोबारा आपूर्ति ठप हो गई और 11:35 बजे बहाल हो सकी।
गौरीगंज उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार शाम 7:15 बजे बिजली गुल हुई, जो 8:30 बजे बहाल हुई। रात 11:10 बजे फिर आपूर्ति बाधित हुई और 12:42 बजे शुरू हो सकी। तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस, जगदीशपुर, अमेठी, पनियार और मऊ उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। गौरीगंज के व्यवसायी राजेश गुप्ता ने बताया कि बार-बार बिजली आने-जाने से कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना की अर्चना सिंह ने कहा कि उमस के बीच लंबे समय तक बिजली न रहने से परेशानी हुई। करपिया क्षेत्र के अरुण जायसवाल ने बताया कि बिजली बाधित रहने से कई काम प्रभावित हुए। शुकुलपुर के अमित तिवारी के अनुसार बार-बार ट्रिपिंग से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि लोकल फाल्ट और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए आवश्यकतानुसार आपूर्ति रोकी गई थी। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की गई है।