{"_id":"6a2f00a6cb1023a91102730c","slug":"1436-files-under-pm-surya-ghar-yojana-are-pending-amethi-news-c-96-1-ame1002-168232-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पीएम सूर्य घर योजना की 1436 फाइलें लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पीएम सूर्य घर योजना की 1436 फाइलें लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंशीगंज। जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की रफ्तार बैंकों की सुस्ती से थम गई है। सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन करने वाले 1436 लाभार्थियों की फाइलें विभिन्न बैंकों में लंबित हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को न तो लोन मिल पा रहा है और न ही सब्सिडी का लाभ।
योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सोलर पैनल स्थापना पर सब्सिडी का प्रावधान है। भेंटुआ के सरैया मोहन गांव निवासी दीनानाथ और किरन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद यूपी ग्रामीण बैंक भीमी में कागजात जमा किए थे, लेकिन कई माह बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ी। गांगुली गांव निवासी नन्हेलाल का आरोप है कि एसबीआई में आवेदन जमा करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं टिकरी निवासी अर्पिता तिवारी, चंद्रकांत तिवारी और राजेश सोनी ने बताया कि नौगिरवा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक ने उनके आवेदन बिना कारण बताए निरस्त कर दिए।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैंक स्तर पर हो रही देरी से योजना प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर लंबित फाइलों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है। यूपी नेडा प्रभारी केशव चौरसिया ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सोलर पैनल पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए संबंधित बैंकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।