{"_id":"6a2f00791b2807e2710421ee","slug":"934-polling-stations-and-2489-polling-locations-designated-amethi-news-c-96-1-ame1002-168204-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 934 मतदान केंद्र और 2489 मतदेय स्थल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 934 मतदान केंद्र और 2489 मतदेय स्थल तय
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की 682 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का अंतिम निर्धारण भी पूरा हो गया है।
इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में कमी की गई है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में 942 मतदान केंद्र थे। इस बार 934 मतदान केंद्र निर्धारित हुए हैं। पिछले चुनाव में 2430 मतदेय स्थल बनाए गए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 2489 कर दी गई है।
यानी पिछले चुनाव की तुलना में 59 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त मतदेय स्थलों की आवश्यकता महसूस हुई। नए निर्धारण में भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग और मतदाताओं की संख्या को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। अपर निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि यह निर्धारण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है।