{"_id":"6a2f0008d8a7687ce70cdd07","slug":"out-of-2791-candidates-982-took-the-exam-amethi-news-c-96-1-ame1008-168194-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 2791 अभ्यर्थियों में 982 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 2791 अभ्यर्थियों में 982 ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी अमेठी में आयोजित परीक्षा में प्रवेश के लिए कतार में खड़े अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। 2791 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 982 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1809 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके चलते कई केंद्रों पर बड़ी संख्या में सीटें खाली दिखाई दीं। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
जिले में रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला, राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना और रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की आवाजाही रही, लेकिन उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम दर्ज की गई।
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच की गई। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। सोशल मीडिया सेल ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी करता रहा। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।