सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Gurudattganj connecting road will definitely be built.

Amethi News: पक्का बनेगा गुरुदत्तगंज संपर्क मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Gurudattganj connecting road will definitely be built.
विज्ञापन
शाहगढ़। कमलानगर बाजार से गुरुदत्तगंज को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के डामरीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 1.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पक्की सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। फिलहाल जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



यह मार्ग गुरुदत्तगंज, हसरम दुबे का पुरवा, जूठीपुर और अफोइया समेत कई गांवों को कमलानगर बाजार, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय तथा प्रतापगढ़-मुसाफिरखाना हाईवे से जोड़ता है। बैंक, अस्पताल, तहसील और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क बदहाल होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। किसानों को फसल बाजार तक पहुंचाने में परेशानी होती है, जबकि विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



कई बार लोगों को चिलबिली मार्ग से होकर करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीण अंगद चौरसिया ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लंबे समय से डामरीकरण की मांग की जा रही थी। अजय यादव ने कहा कि सड़क खराब होने से विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में कठिनाई होती है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed