खेलकूद की पुरानी परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से शनिवार की सुबह भूले बिसरे खेल का आयोजन किया गया। सिगरा स्टेडियम में सुबह आठ बजे खेलकूद की प्रतियोगिताओं में स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला तो इनके चेहरे खिल उठे। विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट सहित अन्य पुरस्कार भी दिए गए।
सिगरा स्टेडियम में सुबह आठ बजे से 12 बजे तक होने वाले खेलकूद के इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों ने पंजीकरण करवाया था। खेल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से तय मानक पर होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में भी उत्साह दिखा।
इस दौरान कोच सहित अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि सभी स्पर्धाएं ओपन वर्ग में हुईं। एक ओर कबड्डी का मुकाबला हुआ तो दूसरी ओर पहलवान कुश्ती लड़ते नजर आए। रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग सहित कई तरह की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।