{"_id":"68ff2f35fd0ae2ad6a085abe","slug":"video-the-body-of-rajeev-of-barsar-was-recovered-from-the-lake-divers-were-called-from-mandi-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़सर के राजीव का शव झील से हुआ बरामद, मंडी से बुलाए गए थे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर के राजीव का शव झील से हुआ बरामद, मंडी से बुलाए गए थे गोताखोर
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास रविवार को झील में छलांग लगाने वाले बड़सर के राजीव का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। रविवार को कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने मंडी से गोताखोर बुलाए थे, जिन्होंने झील से राजीव का शव निकाला। बता दें, रविवार को उसने अपनी बाइक पुल के पास खड़ी कर झील में छलांग लगा दी थी। प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। झंडूता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और गोताखोरों को बुलाने के लिए बीबीएमबी से पत्राचार किया था। सोमवार सुबह मंडी से बुलाए गए गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया और कुछ घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। इस दौरान एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा और विवेक कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।