{"_id":"65748d13ebb8f7625102f663","slug":"video-gaurav-thakur-of-churah-sub-division-is-a-lieutenant-in-the-indian-army","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चुराह के गौरव ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बेटे के कंधों पर सितारे सजाते परिजन फूले नहीं समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चुराह के गौरव ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बेटे के कंधों पर सितारे सजाते परिजन फूले नहीं समाए
हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल के गौरव ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। गौरव शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून से पासआउट हुए। वहीं, बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर माता-पिता ने फूले नहीं समाए और भावुक हो गए। चुराह उपमंडल की भंजराडू पंचायत के गांव डिकरियूंड के गौरव ठाकुर ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। गौरव ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से हुई। उनकी माता नीना ठाकुर शिक्षा विभाग से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। पिता भाग सिंह ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की है। जून 2018 से जनवरी 2019 तक गौरव ठाकुर एयर एशिया में असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद जनवरी 2021 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी हरियाणा में ड्रोन पायलट अनुदेशक के तौर पर कार्य किया। दिसंबर 2021 में उन्होंने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 135 के लिए परीक्षा दी और भारत वर्ष में पहला रैंक हासिल किया। अब कठिन प्रशिक्षण से गुजर कर ये मुकाम हासिल किया है। गौरव से सफलता का श्रेय माता नीना ठाकुर, पिता भाग सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कौशल और टीजीसी कोचिंग अकादमी दूरू के कमांडर राजन को दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।