{"_id":"657419d054d08c75b1032b75","slug":"video-tourists-are-flocking-to-atal-tunnel-rohtang-and-sissu-to-witness-fresh-snowfall","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों में लौटी रौनक, सिस्सू में उमड़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों में लौटी रौनक, सिस्सू में उमड़े सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Dec 2023 01:15 PM IST
पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी से लाहौल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। सिस्सू में बर्फ देखने के लिए रोज सैकड़ों पर्यटक वाहन पहुंच रहे है। अब कोकसर भी सैलानी पहुंच रहे हैं। तीन दिन में अटल टनल रोहतांग होकर रोज 800 से अधिक पर्यटक वाहन लाहौल पहुंचे हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्र से पहले कुल्लू-मनाली और लाहौल के पर्यटन कारोबार के लिए अच्छी खबर है। लाहौल के सिस्सू के साथ चंद्रा नदी के दूसरी तरफ वाटरफॉल और हेलीपैड के समीप जमी झील का नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। चारों तरफ बर्फ की चादर होने से यहां ठंड बढ़ गई है और धूप खिलने से यह खूबसूरती और भी निखर जाती है। सिस्सू आने वाले पर्यटक इन दिनों ताजा बर्फ की चमक देख घाटी के कायल हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।