{"_id":"6574586b628d4c039c0cd223","slug":"video-anurag-thakur-said-after-all-where-did-the-black-money-come-from-those-earning-for-sonia-and-rahul","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अनुराग ठाकुर बोले- आखिर सोनिया, राहुल के लिए कमाने वालों के पास काला पैसा कहां से आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अनुराग ठाकुर बोले- आखिर सोनिया, राहुल के लिए कमाने वालों के पास काला पैसा कहां से आया
आखिर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए कमाई करने वालों के पास काला पैसा कहां से आता है। कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ की नकदी बरामद हुई है। आखिर नोट कहां छापे जा रहे थे। हिमाचल दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के रंगस में कसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान यह बात कही।
यात्रा में शामिल के बाद उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नोटबंदी, ईडी और सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाती है। अब देश के सामने स्थिति स्पष्ट हो गई है कि आखिर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए कमाई करने वालों के पास काली कमाई कहां से आता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यही वजह है कि ऐसे नेताओं को गांधी परिवार हमेशा बचाने का प्रयास करता है। देश की जनता भलीभांति जानती है कि कांग्रेस की क्या स्थिति है। देश की जनता यदि नोटबंदी के खिलाफ होती तो देश में कांग्रेस सत्ता में होती। उन्होंने कहा कि घमडियां गठबंधन वाले सभी दलों में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है। यही वजह है कि सीएम ममता बनर्जी के कई मंत्री जेल में हैं। आप पार्टी के नेता भी जेल में हैं। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भ्रष्ट्राचारियों से पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की गांरटी देशभर में पहुंच रही है। देश की 2 लाख 69 हजार पंचायतों में लोगों तक यह गाड़ी पहुंचेगी। करोड़ों लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। आने वाले समय में केंद्र सरकार की योजनाओं को बचे हुए लोगों को लाभ मिलेगा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएम चुने जाने में देरी होने के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अशोक गहलोत की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। कांग्रेस सरकार में राजस्थान में भ्रष्ट्राचार, भाई भतीजावाद और मतभेद देखने को मिले। अब कुछ देर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को शांत बैठना चाहिए। भाजपा में हाईकमान से मुख्यमंत्री नहीं चुने जाते हैं। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है यहां पर सबसे विचार विमर्श करके विधायक दल की राय पर नेता चुना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।