चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ दगड़ी के सौजन्य से इस बार 25वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन हमीरपुर में किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे हमीरपुर बाजार में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर पूरे बाजार की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर में पहुंची है, जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया है। कलश यात्रा के दौरान भक्ति प्रसाद गिरि महाराज ने बताया कि इस बार भव्य रथ यात्रा का आयोजन 27 जून को हमीरपुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। 27 जून को श्री जगन्नाथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जोकि हमीरपुर से दगड़ी मठ तक रथ यात्रा जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।