{"_id":"6854fd8648af7c6d6b0a90ef","slug":"video-100-acres-of-crops-got-submerged-due-to-breaking-of-minor-in-dhani-thoba-of-fatehabad-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के ढाणी ठोबा में माइनर टूटने से 100 एकड़ की फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के ढाणी ठोबा में माइनर टूटने से 100 एकड़ की फसल हुई जलमग्न
गांव ढाणी ठोबा और मल्लड़ के बीच के माइनर टूटने से करीब 100 एकड़ की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को काफी नुकसान सहन करना पड़ा। गांव ढाणी ठोबा के किसानों ने बताया कि दो माह नहर बंदी के दौरान सिंचाई विभाग को माइनर की सफाई करवाने व तटबंदो को मजबूत करने के बारे में कहा गया था। लेकिन विभाग ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इससे माइनर टूट गई। जिससे अगले कई दिनों तक किसान फसलों की सिंचाई का काम प्रभावित होगा। वहीं धान की रोपाई में देरी होगी। सिंचाई विभाग की ओर माइनर में हुए कटाव को रोकने के मजदूरों व जेसीबी मशीन को लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।