सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Baba Bageshwar Pandit Dhirendra Shastri reached the snake temple of Mahabharata period

Bageshwar Baba: महाभारत कालीन नाग मंदिर पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री, बाबा को सुनने आए दो डिप्टी PM और पूर्व PM

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 11:02 PM IST
Baba Bageshwar Pandit Dhirendra Shastri reached the snake temple of Mahabharata period

देश के जाने-माने कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों विदेश में कथा कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी और अब बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर भक्तों ने अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया, जिसे देख कर बाबा हैरान रह गए।

बाबा जब एयरपोर्ट पहुंचे तो लोगों ने उनके नाम के जयकारे लगाए। बाबा को महिला भक्तों ने अपने पास बुलाया। उनके बुलावे पर बाबा भक्तों के पास गए। भक्तों ने बाबा बागेश्वर के हाथ में कलेवा बांधा। बाबा ने सभी की कुशलक्षेम पूछी। एयरपोर्ट के अंदर ही  न्यूजीलैंड की स्थानीय पोशाक पहने लोगों ने स्थानीय भाषा में बाबा बागेश्वर का अभिवादन किया। इसके बाद एयरपोर्ट से बाबा बाहर निकले।

बाबा भी रह गए हैरान
बता दें कि बाबा बागेश्वर देश के साथ अब विदेशों में भी अपनी धाक जमा चुके हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों विदेश में कथा कर विदेश में बसे सनातनियों को रसपान करा रहे हैं। बाबा ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे तो एयरपोर्ट पर भक्तों ने कुछ अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया, जिसे देख कर बाबा बागेश्वर हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री के विदेशी ठाठ, 60000 की जैकेट और गुच्ची के चश्मे पर बवाल; कहा- अब यह पहनूंगा

कालिया मर्दन से जुड़ा है नाग मंदिर
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के दौरान यहां रहने वाले हजारों फिजी इंडियंस के साथ मुलाकात की और फिजी देश के कई अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान फिजी के नाडी शहर में तीन दिवसीय हनुमंत कथा हुई और इसके बाद उन्होंने फिजी के विश्व प्रसिद्ध नाग मंदिर पहुंचकर इस प्राचीन मंदिर के दर्शन किए। मान्यता है कि यह महाभारत काल का नाग मंदिर है। फिजी के लंबासा में स्थित यही नाग मंदिर भगवान कृष्ण द्वारा महाभारत काल में किए गए कालिया मर्दन से जुड़ा है।

दरअसल, महाभारत काल में भगवान कृष्ण ने यमुना में रहने वाले विषैले नाग कालिया का मर्दन किया था, उसके अहंकार को तोड़ा था, और उसके बाद कालिया नाग की पत्नियों के आग्रह पर उन्हें यमुना से दूर इसी रमणीक द्वीप पर स्थान दिया था। ऐसा माना जाता है कि कालिया नाग इसी रमणीक द्वीप पर रहते हैं और उन्हीं की स्मृति में यहां एक प्राचीन नाग मंदिर है।

हजारों लोग पहुंचे
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने नाडी और लंबासा के बाद फिजी की राजधानी सुबा में भी एक दिवसीय प्रवचन माला का आयोजन किया। उनकी उपस्थिति में सुबा के एक बड़े जिमनेशियम हॉल में आयोजित हुई इस एक दिवसीय कथा के दौरान सुबा में रहने वाले हजारों लोग उन्हें सुनने पहुंचे।

वीआईपी का लगा तांता
बाबा को सुनने राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ मंच के ठीक सामने फिजी की सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गज भी मौजूद रहे। यहां फिजी के दो उप-प्रधानमंत्री जिनमें विमान चंद्र प्रसाद और उप प्रधानमंत्री मानोआ कमिकमिदा मौजूद रहे और बाबा की कथा का रसपान करते रहे, तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र पाल चौधरी और सांसद प्रवीण बाला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान फिजी में भारतीय राजदूत भी उपस्थित मौजूद रहे, इन राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति में और हजारों सेवा भावी भक्तों की मौजूदगी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने एक दिवसीय प्रवचन माला के माध्यम से हनुमान जी के चरित्र को सभी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का चरित्र संपूर्ण विश्व को आनंद देने वाला चरित्र है और लोगों को संकटों से मुक्ति दिलाने वाला चरित्र है। दावा किया जा रहा है कि पहली बार फिजी के इतिहास में इतना बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के बड़े दिग्गज राजनेता उपस्थित रहे। इस मौके पर फिजी के उप-प्रधानमंत्री मकाऊ कमीदा ने मंच पर आकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का स्वागत किया। 

ये भी पढ़ें- प्लेन में भक्तिमय हुआ माहौल, धीरेंद्र शास्त्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, यात्रियों ने भी दिया साथ

फिजी के बाद न्यूजीलैंड पहुचे बाबा स्वागत देखकर हुए हैरान
फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाद बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुचे तो एयरपोर्ट पर भक्तो ने कुछ अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया। महिलाओ ने अपने अंदाज में बाबा के स्वागत में मंगल गीत गाए। अपनी भाषा, भेषभूषा, पहनावे में बाबा का अभिनदंन किया तो महिलाओ ने तिलक लगाया। युवाओं ने बाबा के साथ जमकर सेल्फी भी ली।

क्या बोले धीरेन्द्र शास्त्री
इस मौके पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने मंच से कहा कि फिजी और भारत दोनों ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिजी अगर चाहे, तो भारत की संस्कृति और भारत के लोगों के माध्यम से अपने देश के विकास में एक अहम भूमिका निभा सकता है।

महाभारत काल के नाग मंदिर पहुँचे धीरेन्द्र शास्त्री !

लोगों के स्वागत से अभिभूत हुए धीरेंद्र शास्त्री। 

महाभारत काल के नाग मंदिर पहुँचे धीरेन्द्र शास्त्री !

लोगों के स्वागत से अभिभूत हुए धीरेंद्र शास्त्री। 

 

महाभारत काल के नाग मंदिर पहुँचे धीरेन्द्र शास्त्री !

प्रवचन के दौरान बाबा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kaushambi - डंपर और कार की आमने सामने भिड़ंत में तीन की मौत, कोखराज हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

19 Jun 2025

Gwalior News: ग्वालियर में चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग घायल, हजीरा इलाके में मकान भी गिरा

19 Jun 2025

VIDEO: Lucknow: चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे लोग

19 Jun 2025

Bageshwar: सीएचसी की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश

19 Jun 2025

Haldwani: बिजली कटौती पर लोग भड़के, प्रदर्शन; गौलापार में महीनेभर से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीण

19 Jun 2025
विज्ञापन

मानसून की दस्तक: नीमच में नाले फंसी कार,बहाव में बह गए चाचा भतीजे, मंदसौर में जलजमाव से लोग परेशान

19 Jun 2025

Una: डगोह खास में होगा 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ, प्रशिक्षण शिविर और धर्म चर्चा

19 Jun 2025
विज्ञापन

रेवाड़ी: बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी व्यवस्था के विरोध में सौंपा ज्ञापन

19 Jun 2025

Mandi: टीबी मुक्त हुई जोगिंद्रनगर की चलाहरग और जलपेहड़ पंचायतें

19 Jun 2025

पंचायत पूजा विधि पुस्तक महंत बलवीर गिरि ने किया विमोचन, उत्तर और दक्षिण भारत की पूजा पद्धति का है उल्लेख

19 Jun 2025

आनंद भवन के सामने मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, काटा गया केक

19 Jun 2025

चलती कार में अचानक लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान

19 Jun 2025

आग से बद्दी में 23 झुग्गियां राख, नकदी, अनाज और सामान भी जला

19 Jun 2025

Rampur: ननखड़ी की मांगों को लेकर भाजपा ने निकाली रोष रैली, तहसीलदार के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

19 Jun 2025

हमीरपुर: उपायुक्त कार्यालय परिसर में युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का किया

गोरखपुर लिंक एक्स्प्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम का अधिकारियों ने लिया जायजा

19 Jun 2025

Rahul Gandhi Birthday: राष्ट्रीय स्तर पर व्यस्तता के चलते अमेठी में घटी राहुल गांधी की उपस्थिति, जिले में मना जन्मदिन

19 Jun 2025

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

19 Jun 2025

शाहजहांपुर में रेल कर्मचारियों ने सहायक मंडल अभियंता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कार्यालय घेरा

19 Jun 2025

भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

19 Jun 2025

फतेहाबाद: हड़ताल खत्म करवाने के लिए कर्मचारियों को मनाने पहुंचे एडीसी

19 Jun 2025

अंबाला: 36 ग्राम स्मैक से साथ पकड़े गए दो युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

19 Jun 2025

Hamirpur: अजय शर्मा बोले- बागवानों की उपज के विपणन की व्यवस्था करेगी एपीएमसी

Bageshwar: गोष्ठी में नशे की बढ़ते प्रचलन पर जताई चिंता

19 Jun 2025

Champawat: बाटनागाड़ में आया रपटा, श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही रोकी गई

19 Jun 2025

Pithoragarh: दोबांस को वाइब्रेंट गांव में शामिल करने की मांग

19 Jun 2025

Lucknow: लीज निरस्त होने के बाद सहारा बाजार खाली होना शुरू, चस्पा की जा चुकी है नोटिस

19 Jun 2025

कालाअंब: मैनथापल में युवा मंडल और पुनीत रोड लाइंस के सहयोग से शरबत का किया वितरण

19 Jun 2025

कोरबा में मरीज के पिता ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

19 Jun 2025

VIDEO: Lucknow: पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन, प्रतिभागियों ने रखे अपने विचार

19 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed