{"_id":"6853f2eb8684e210bc0db30c","slug":"video-railway-employees-in-shahjahanpur-accused-the-assistant-divisional-engineer-of-harassment-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में रेल कर्मचारियों ने सहायक मंडल अभियंता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में रेल कर्मचारियों ने सहायक मंडल अभियंता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कार्यालय घेरा
शाहजहांपुर में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) ने सहायक मंडल अभियंता पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव कर विरोध भी दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी व शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारी गोविंदगंज स्थित सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। शाखा सचिव ने कहा कि रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भारत सरकार के कर्मचारी है। सभी को वेतन और भत्ते सरकार देती है। कोई अफसर अपनी जेब से नहीं देता। सहायक मंडल अभियंता पर मनमानी का आरोप लगाया। मंडल उपाध्यक्ष ने आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अशरफ, जयपाल सिंह, नवनीत, राकेश, संतोष, प्रभात सिंह, अशोक कुमार, सलीम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।