{"_id":"68539267eb0703d0850df3dd","slug":"video-two-houses-caught-fire-in-two-days-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM में आग का तांडव, दो घर जलकर हुए खाक, शॉर्ट सर्किट बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM में आग का तांडव, दो घर जलकर हुए खाक, शॉर्ट सर्किट बनी वजह
जिले में दो दिनों में दो अलग-अलग मामलों में शार्ट सर्किट से दो घरों में आग लगने के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है तो स्थानीय प्रशासन दोनों ही मामलों में प्रकरण बनाकर जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही है। जीपीएम जिले में बीते 24 घंटो में दो अलग-अलग मामलों में शॉर्ट सर्किट से घरों में आग लगने के मामले सामने आए है। पहला मामला निमधा गांव का है। जहां पर रहने वाले अशोक जायसवाल जो बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे। उनके घर में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई और आग इतनी तेजी से भड़की की घर में रखा सारा का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसके बाद आस पास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं दूसरा मामला बीती रात का है। जहां पर पेंड्रा के घघरा गांव में रहने वाले किसान राम लाल आर्मो के घर में देर रात अचानक आग लग गई और आग इतनी तेजी बढ़ी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम देर रात मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आज से घर में रखा पूरा का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि दोनों ही मामलों में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जाहिर की जा रही है तो दोनों ही मामलों में राजस्व विभाग प्रकरण बनाकर जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को शासन द्वारा मिलने वाले मुआवजा राशि को देने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।