{"_id":"6852f05ca3ebff6f870e9038","slug":"video-the-family-of-the-deceased-sat-on-a-dharna-outside-the-district-hospital-in-sonbhadra-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में जिला अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन धरने पर बैठे, हत्या का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में जिला अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन धरने पर बैठे, हत्या का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग
रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर परासी पांडेय गांव के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को हंगामा किया। जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। वह साजिश के तहत हत्या कराने और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि देर शाम तक एक युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी चंदन तिवारी (28) मंगलवार की शाम अपने साथी राजेश के साथ बुलेट बाइक से शाहगंज गया था। देर रात लौटते समय परासी पांडेय गांव के पास उनकी बुलेट खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में भिड़ गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बुलेट सवार छिटककर दूर जा गिरे। मौके पर ही चंदन और राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। चंदन की बहन सुमन ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया। बताया कि चंदन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। वह कई दिनों से उसे मारने की फिराक में थे। गत 30 मई को भी चंदन को अगवा कर पिटाई की गई थी। उसे अधमरा हाल में गोरडिहा विद्यालय के पास फेंक दिया गया था। इस मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, मगर पुलिस आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। चंदन के भाई कुंदन ने बताया कि दो दिन से आरोपी असलहा लेकर घूम रहे थे। तब उन्होंने विवेचक को इसकी जानकारी दी, मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बुधवार की दोपहर परिजन चंदन की तस्वीर के साथ जिला अस्पताल के गेट के पास धरने पर बैठ गए। वह हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर एएसपी अनिल कुमार, कोतवाल गोपालजी गुप्ता पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वार्ता की। एएसपी ने परिजनों को समझा कर शांत कर दिया गया है। जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें ठोस कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।