{"_id":"6852988f93829b6ebe0c85b9","slug":"video-backward-class-federation-protest-for-justice-in-lakhimpur-kheri-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कौशांबी दुष्कर्म मामले में पिछड़ा वर्ग महासंघ ने किया प्रदर्शन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी दुष्कर्म मामले में पिछड़ा वर्ग महासंघ ने किया प्रदर्शन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी में पिछड़ा वर्ग महासंघ ने बुधवार को मितौली तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। कौशांबी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना का विरोध जताया और दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एसडीएम मितौली रेनू मिश्रा को सौंपा। इसमें कहा कि कौशांबी की घटना को गंभीरता से लिया जाए। कोई निर्दोष फंसे नहीं और असली अपराधी बचे नहीं। पिछड़ा वर्ग महासंघ के अध्यक्ष राजेश पाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाए। पीड़ित परिवार जो लोग जेल में बंद हैं, उनको रिहा किए जाने की मांग की। इस मौके पर अशर्फी पाल, आशीष कुमार वर्मा, सचिन सिंह, नितिन, रूप नरायन पाल, शंकर लाल पाल, रामचन्द्र पाल, लोकराम सहित दर्जनों महिलाएं भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।