मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 18 जून को सांचौर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे नर्मदा नहर के किनारे स्थित सीलू के नर्मदेश्वर घाट पर पूजा-अर्चना कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि दौरे से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। सांचौर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने इस कार्यक्रम के विरोध का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश सरकार के जल संरक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से तय हुआ है। वे धार्मिक अनुष्ठान के बाद जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें जल संरक्षण की आवश्यकता और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
Ajmer News: खेल-खेल में बच्ची ने निगली चांदी की पायल, जेएलएन अस्पताल में एंडोस्कोपी से सुरक्षित निकाली गई
पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान सांचौर को जिला घोषित किया गया था, जिससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई थी लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही यह दर्जा वापस ले लिया, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करने और आमजन से बहिष्कार की अपील की है।
इस घटनाक्रम के चलते सांचौर का राजनीतिक तापमान चढ़ गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने हेलीपैड, सभा स्थल और घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।