{"_id":"68518e93b958e524cd0b4020","slug":"video-cgst-intelligence-team-raided-the-house-of-gst-advocate-in-hardoi-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई में जीएसटी अधिवक्ता के मकान पर सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में जीएसटी अधिवक्ता के मकान पर सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने मारा छापा
हरदोई के आजाद नगर में रहने वाले जीएसटी के तीन अधिवक्ताओं के आवास पर मंगलवार को सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने छापा डाला। मंगलवार दोपहर बाद पहुंची टीम देर रात तक यहां अभिलेखों की तलाश और पड़ताल करती रही। अधिवक्ताओं के यहां छापा पड़ने से चर्चाओं का दौर तेज है।
शहर के आजाद नगर में एक ही मकान में एक ही परिवार के तीन अधिवक्ता रहते हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यह लोग जीएसटी की वकालत करते हैं, लेकिन जीएसटी में नियमित रूप से वकालत करने वाले ज्यादातर अधिवक्ता इन तीनों से अंजान हैं। केंद्रीय जीएसटी की एक टीम ने उक्त अधिवक्ताओं के आवास पर छापा डाला। सूत्र बताते हैं कि माल खरीद की फर्जी आईटीसी बनाने के मामले में छापा डाला गया है। मौके पर पुलिस कर्मी भी तैनात हैं। यहां अभिलेखों की जांच की जा रही है। चर्चा यह भी है कि छापा डालने वाली टीम में आगरा, लखनऊ और कानपुर के अधिकारी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।