{"_id":"68513f69f13fa5cf250956d5","slug":"video-cash-and-jewellery-stolen-by-breaking-the-locks-of-a-closed-house-in-shahjahanpur-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात
शाहजहांपुर के मोहल्ला मामूड़ी में मुनव्वर अली के मकान के दिनदहाड़े ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला चमकनी निवासी मुनव्वर अली बहादुरगंज में पाइप की दुकान पर नौकरी करते हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने मोहल्ला मामूड़ी में मकान बनवाया था। सोमवार को अपनी पत्नी को मायके छोड़ने के बाद काम पर चले गए। इस बीच चोर मकान में दीवार फांदकर घुस गए। चोर बंद मकान का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। वहां अलमारी को तोड़कर सवा लाख रुपये और 80 हजार रुपये कीमत की तीन अंगूठी व दो घड़ी चोरी कर ले गए।
रात करीब नौ बजे मुनव्वर घर आए तो उन्हें कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर हद्दफ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच को शुरू किया है। पीड़ित ने बताया कि कलाई घड़ी और अंगूठी उन्हें दहेज में मिली थी। आशंका है कि चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे होंगे। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।