{"_id":"6850f163be5de596790f5b73","slug":"video-private-bus-accident-in-mandis-kalkhar-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी के कलखर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के कलखर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली गई। कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुटीं। हालांकि, भारी बारिश के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा सुविधा को अलर्ट पर रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।