{"_id":"68513fe170e8bd68fa0f70d2","slug":"video-pacayata-bhavana-ka-samana-lga-na-kaya-avathha-kabja-blka-karayalya-ka-bhara-thharana-para-btha-mahal-garama-parathhana-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन के सामने लोगों ने किया अवैध कब्जा, ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं महिला ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन के सामने लोगों ने किया अवैध कब्जा, ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं महिला ग्राम प्रधान
लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के नंदौली गांव में पंचायत भवन के गेट पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। गांव की महिला ग्राम प्रधान रीना सिंह ने तहसील समाधान दिवस में कई बार इसकी शिकायत की। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह मंगलवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। उसके समर्थन में प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी बैठ गए। जानकारी मिली तो एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा और तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद वहां पर पहुंचे। वह ग्राम प्रधान को समझाने पर जुटे रहे। लेकिन, प्रधान कब्जा न खाली कराए जाने तक धरने पर बैठने की जिद पर अड़ी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।