{"_id":"685295c3fb13152fc000f2a0","slug":"video-hrtc-pensioners-angry-over-non-fulfillment-of-demands-will-go-on-hunger-strike-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मांगें पूरी नहीं होने से खफा एचआरटीसी पेंशनर करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मांगें पूरी नहीं होने से खफा एचआरटीसी पेंशनर करेंगे भूख हड़ताल
पेंशन से संबंधित मांगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशन कल्याण संघ हमीरपुर के पदाधिकारियों ने बस अड्डा परिसर में जमकर नारेबाजी की। पथ परिवहन निगम में एचआरटीसी पेंशनरों को महीने के 18 दिन बीत जाने के बाद भी पेंशन का इंतजार है। इससे पहले जहां एचआरटीसी पेंशनरों के महीने के पहले सप्ताह में पेंशन देने की घोषणा की गई थी। वहीं अब महीने की 18 तारीख को भी पेंशन नहीं मिल रही है। इसके चलते पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन जिला हमीरपुर के पेंशनरों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पेंशन से संबंधित मांगों को लेकर पथ परिवहन निगम पेंशन कल्याण संघ हमीरपुर के पदाधिकारीयो ने बस अड्डा परिसर में जमकर नारेबाजी की। वहीं पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर जिला अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहां कि सरकार से बार-बार मांग करने पर भी सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।