Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Congress raised voice against rationalization in Kondagaon Congress leaders took to the streets
{"_id":"6852d6909e645821a70d77e3","slug":"video-congress-raised-voice-against-rationalization-in-kondagaon-congress-leaders-took-to-the-streets-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे कांग्रेसी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे कांग्रेसी नेता
कोंडागांव जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में 18 जून को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन की खास बात यह रही कि पहली बार कोंडागांव जिले के तीन बड़े कांग्रेसी नेता – पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एक साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इन नेताओं ने इस नीति को शिक्षकों के साथ अन्याय बताया और कहा कि राज्य सरकार की यह योजना शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है।
रैली जब रायपुर नाका पहुंची तो वहां लगे पुलिस बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और तीखा संघर्ष देखने को मिला। कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए युक्तियुक्तकरण योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।