फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dandiya, Garba and Dhunuchi dance enthralled the audience at the Utsav Special.

Shahjahanpur News: उत्सव स्पेशल में डांडिया, गरबा और धुनुची नृत्य ने बांधा समां

Sun, 25 Oct 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dandiya, Garba and Dhunuchi dance enthralled the audience at the Utsav Special.
शाहजहांपुर में रानी लक्ष्मीबाई विंग के कार्यक्रम में डांडिया नृत्य पेश करतीं महिलाएं। स्रोत: सं
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से उत्सव स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने डांडिया, गरबा, धुनुची नृत्य और रंगोली सजाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

रोजा स्थित संस्था के कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष रचना सिंह और अर्चना गुप्ता ने महिलाओं को तिलक लगाकर की। इसके बाद सचिव सुनीता सिंह और प्रतिमा शुक्ला ने एक मिनट के मनोरंजक खेल का आयोजन किया।
विज्ञापन

सोनी गौर, शिवा सुगंध, ममता गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, गीता त्रिवेदी और महिमा शुक्ला ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अलका, काजल शर्मा, विमी सैनी, रितु, नीरज सिंह, स्तुति गुप्ता, डॉ. नमिता सिंह और मीनाक्षी खंडेलवाल ने धुनुची नृत्य से समां बांधा। तृप्ति सक्सेना, वीणा सिंह, विभा सिंह, सुनीता सिंह, सपना सिंह और पूनम मिश्रा ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुलिका मिश्रा, ममता वर्मा, शालू सिंह, राधिका और अनीता सिंह ने आकर्षक उपहार दिए। इस बीच सचिव सुनीता सिंह ने करवाचौथ व्रत की महिमा बताई। इस मौके पर तान्या गुप्ता, दीपशिखा, प्रियंका कपूर, मीरा सक्सेना, ऋचा गुप्ता, सोनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed