Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar Weather Update Patna Weather Update Bhagalpur Weather Rain Orange Alert
{"_id":"68539c4ebbf5f48622018aa8","slug":"bihar-weather-update-patna-weather-update-bhagalpur-weather-rain-orange-alert-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather Update: इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों को मौसम विभाग ने दी सलाह | Patna","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather Update: इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों को मौसम विभाग ने दी सलाह | Patna
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Thu, 19 Jun 2025 10:43 AM IST
Link Copied
मानसून के प्रभाव में पूरा बिहार आ चुका है। बारिश ने लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है। गुरुवार सुबह से ही पटना, गया, औरंगाबाद समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने सभी अलर्ट जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को रोहतास, गया, कैमूर, नवादा में प्रवेश कर गया है। पिछले 24 घंटे में गया समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। कोसी, सीमांचल और मगध क्षेत्र के जिलों में बारिश हुई। बुधवार शाम को गया में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं पूर्णिया, जहानाबाद, समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, गोपालगंज, रोहतास, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, सीतमाढ़ी में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखुपरा, बेगूसराय, खगड़िया में भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं बाकी बिहार के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बांका, जमुई, भागलपुर, नवादा में अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की है। किसानों को मौसम विभाग ने सलाह देते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है। खरीफ मक्का के लिए भूमि की तैयारी की सलाह दी जाती है। भूमि की तैयारी के दौरान प्रति हेक्टेयर सौ क्विंटल गोबर की खाद, 30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस और 50 किलोग्राम पोटाश डालने की सलाह दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।