{"_id":"68539dd02b9b61c4fe09f62a","slug":"video-jalalabad-bus-station-will-be-developed-in-shahjahanpur-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के जलालाबाद बस अड्डे की बदलेगी सूरत, 5.26 करोड़ रुपये से होगा आधुनिकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के जलालाबाद बस अड्डे की बदलेगी सूरत, 5.26 करोड़ रुपये से होगा आधुनिकीकरण
शाहजहांपुर के जलालाबाद का रोडवेज बस स्टेशन बहुत जल्द आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नए कलेवर में नजर आएगा। शासन ने इसके आधुनिकीकरण के लिए करीब 5.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की देखरेख में बरेली की कुमार ट्रेडिंग कंपनी जुलाई के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू करा देगी।
बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे से कुछ दूर खंडहर मार्ग पर स्थित नगर का बस स्टेशन काफी पुराना और विस्तृत एरिया वाला है, लेकिन वहां पेयजल, बैठने के लिए पर्याप्त शेड, विश्रामालय आदि यात्रियों की सुविधा से जुड़ी जरूरतों का हमेशा अकाल बना रहा। यही नहीं, स्टेशन परिसर काफी नीचा होने से बरसात के दौरान होने वाला जलभराव यात्रियों को काफी परेशान करती है। इन्हीं जरूरतों को पूरा और खामियां दूर करने के लिए शासन ने इसके पुनर्निर्माण को मंजूरी दी है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस इसको लेकर विस्तृत सर्वे पहले ही चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।