{"_id":"6853926e2710ecbfe205b943","slug":"video-whose-are-these-3500-years-old-graves-in-balod-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"35 सौ साल पुराने ये कब्र आखिर किसके हैं, ये है प्राचीन महापाषाण का स्मारक स्थल, जो बालोद में है विद्यमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 सौ साल पुराने ये कब्र आखिर किसके हैं, ये है प्राचीन महापाषाण का स्मारक स्थल, जो बालोद में है विद्यमान
बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:00 AM IST
छत्तीसगढ़ का बालोद जिला जो कि अपनी विविधताओं के लिए जाना जाता है, यहां पानी के बड़े बड़े श्रोत हैं। भारी मात्रा में कच्चा लोहा पाया जाता है, यहां प्राचीन मां बहादुर कलारिन की माची है तो दूसरी तरफ प्राचीन सत्ती चौरा। लेकिन एक कहानी जो अब तक ना सुलझी वो है करकाभाट नामक गांव में सैंकड़ों एकड़ में फैला महा पाषाणीय स्मारक स्थल। कभी यहां सैंकड़ों स्मारक सीना तान कर खड़े थे। देख रेख के अभाव में यहां पत्थर चोरी हुआ। लेकिन अब इसे तार से घेरा गया है। आइए जानते हैं इस स्मारक के बारे में... बालोद जिले के करकाभाट में जो स्मारक स्थल हैं। कहते हैं 5 हजार से ज्यादा लाश यहां पर दफन हैं। कहते हैं कि कभी यहां कभी सिसकियां सुनाई पड़ती थी। शाम के बाद लोग इस स्थान से गुजरने से घबराते थे। समय के साथ सब बदलता गया और ये रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग बना हुआ है। यहां जिस तरह के कब्र समूह पाए जाते हैं वो बस्तर नागालैंड मणिपुर और अफगानिस्तान में पाए जाते हैं। यह अपने आप में अद्वितीय हैं। रास्ते से गुजरते किसी की नजर पड़ जाए तो वो रुककर देखते जरूर हैं। यह अपने आप में एक अतिथि स्मारक स्थल है, जो छत्तीसगढ़ के बालू जिले में पाया जाता है। देख रेख के अभाव में यहां से पत्थर की चोरी हुए। कुछ वर्ष पहले ही इसे तार से सुरक्षित किया गया है। यह एक ऐसी धरोहर है जो अब पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। इस जगह कई कब्र हैं और यहां पर ऐसे पत्थरों के आकार मिलते हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां मछली के आकार के दो मुंह वाले पत्थर तो कहीं पर तीर के आकर के पत्थर खड़े हुए नजर आते हैं। पत्थरों की खूबी यह है कि यहां पर पत्थरों के ऊपर कलाकारी की गई है और यहां कब्र के आसपास पिरामिड नुमा स्तूप भी बनाया गया है जो कि पत्थरों को सम्हाल कर रखता था और इसके लिए अब एक खास प्लान बनाकर सहेजने की आवश्यकता है। आखिर ये कब्र किसके हैं और ये जगह पहले क्या था। इसे जानने के लिए 90 के दशक में यहां पर दिल्ली से लेकर रायपुर के पुरातत्व के जानकारों ने खुदाई शुरू की थी। लेकिन खुदाई में यहां पर भाला और तीर के सिरों पर लगने वाले नुकीले अंश तथा कृषि के औजार मिले थे। जिसे टीम अपने साथ ले गई और अब भी लोगों के लिए यह एक ऐसा इतिहास है। जिसे जानने की इच्छा हर किसी को है और यहां अच्छे से रिसर्च की आवश्यकता है। करकाभाट और आसपास के अन्य गांवों में जब सर्वे के दौरान खुदाई हुई थी तो पाषाण और धातु से निर्मित कई उपकरण, हथियार, सोने, चांदी व तांबों की मुद्राएं मिली थी। ग्राम कुलिया, कनेरी में स्मारक के नीचे खुदाई में एक चुकिया मिट्टी की एक छोटी कलशी में रखे 30 साने के सिक्के मिले थे। जिसमें 25 सिक्के सामपुरीय नरेश महेन्द्रादित्य के, राजा भवदत्त के व एक सिक्के राज अर्थपति द्वारा प्रचलित था। ये सिक्के विरासत के रूप में आज भी गुरु घासीदास संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए हैं। वही धनोरा में 500 पाषाणीय स्मारक मिले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।