{"_id":"6853eb3fe644d180140c1070","slug":"tree-falls-on-a-moving-car-in-gwalior-three-people-injured-people-angry-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3076660-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग घायल, हजीरा इलाके में मकान भी गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग घायल, हजीरा इलाके में मकान भी गिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 05:30 PM IST
ग्वालियर में प्री मानसून ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। प्री मानसून में ही हादसे हो रहे हैं। हजीरा इलाके में जर्जर हालत में बना एक मकान गिर गया तो शहर के अचलेश्वर चौराहे पर चलती कार पर भर भरा कर पेड़ गिर गया। सिर्फ इतना ही नहीं पेड़ की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। कार और बाइक सवार दोनों ही घायल हो गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल कार चालक का नाम अनीश सक्सेना है और वह बैंक कर्मचारी है। अनीश किसी काम से निकले हुए थे उसी समय कार के ऊपर पेड़ गिर गया, जबकि दूसरा घायल अभिषेक श्रीवास्तव एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह भी बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था और पेड़ की चपेट में आ गया। हैरानी की बात तो ये है कि पेड़ गिरने के बाद एक घंटे तक भी नगर निगम का कोई भी अधिकारी वहां नजर नहीं आया।
लोगों में नाराजगी थी और उनका कहना था कि मानसून में पुराने और बड़े पेड़ों की कटाई छटाई होनी चाहिए थी, जो कि नहीं कराई गई। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक सतीश सिकरवार ने नगर निगम और अन्य अधिकारियों को सूचना की तब कहीं जाकर पेड़ को काटा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।