{"_id":"6853f1e5a75c70da780a1c85","slug":"video-two-youths-caught-with-36-grams-of-smack-in-ambala-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: 36 ग्राम स्मैक से साथ पकड़े गए दो युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: 36 ग्राम स्मैक से साथ पकड़े गए दो युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उगाला के दो युवक नशीला पदार्थ लेकर बुहावा से उगाला की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने बुहावा-उगाला रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास नाकेबंदी कर एक बाइक पर आ रहे दो युककों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनसे 36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवकों की पहचान उगाला के गगन उर्फ जोनी और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रमोद राणा ने बताया कि नशे के खिलाफ उन्होंने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और किसी भी नशा बेचने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वह नशे की सूचना उन्हें दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।