{"_id":"6853f9dfd66d236b7704b8be","slug":"video-10-day-maa-baglamukhi-maha-yagya-training-camp-and-religious-discussion-will-be-held-in-dagoh-khas-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: डगोह खास में होगा 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ, प्रशिक्षण शिविर और धर्म चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: डगोह खास में होगा 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ, प्रशिक्षण शिविर और धर्म चर्चा
गांव डगोह खास में 26 जून से 5 जुलाई तक गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ, प्रशिक्षण शिविर व धर्म चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अखिल भारतीय संत परिषद के तत्वाधान में तथा डगोह खास सहित आसपास के गांवों के सनातन धर्मालंबियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय संत परिषद हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती (शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) ने दी। उन्होंने बताया कि आज देशभर में योजनाबद्ध तरीके से हिंदू परिवारों पर हमले हो रहे हैं, जिसमें कई हिंदू भाई-बहन और बच्चियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आज के बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा का कोई प्रशिक्षण नहीं मिल रहा, जबकि पहले गांवों में इस तरह की प्रशिक्षण संस्थाएं सक्रिय थीं, जो अब लगभग लुप्त हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।