{"_id":"6853ef61c00dd823c80d1a3a","slug":"video-lucknow-lja-narasata-hana-ka-btha-sahara-bjara-khal-hana-shanpr-casapa-ka-ja-caka-ha-natasa-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लीज निरस्त होने के बाद सहारा बाजार खाली होना शुरू, चस्पा की जा चुकी है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लीज निरस्त होने के बाद सहारा बाजार खाली होना शुरू, चस्पा की जा चुकी है नोटिस
गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित सहारा बाजार की लीज निरस्त होने के एलडीए की ओर से बुधवार को कब्जा खाली कराने की नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है। एलडीए प्रवर्तन की टीम ने मुनादी कराई, इसके बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ हुआ है। वहीं कुछ दुकानदार कोर्ट भी जाने की तैयारी में हैं।
प्राधिकरण ने व्यवसायिक सम्पत्ति की लीज-डीड 03 मई 2025 को निरस्त कर दी है। बुधवार को सम्पत्ति का कब्जा वापस लेने के लिए प्राधिकरण की ओर से भवन को खाली करने के लिए भवन पर नोटिस चस्पा कर दी थी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जोनल अधिकारी, प्रवर्तन जोन-1 को अपने स्टाफ के साथ कब्जा लेने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद प्रवर्तन विभाग की ओर से कारवाई की जा रही है।
जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि एसीपी से पुलिस फोर्स के लिए अनुरोध किया गया है। बृहस्पतिवार को संपति पर कब्जा वापस लिया जाएगा। एलडीए ने सहारा हाउसिंग कॉरपोरेशन को 1987 में 30 साल के लिए लीज पर दिया था, जो कि 2017 में लीज समाप्त हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।