फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voter revision camps were set up at 917 polling stations.

Shravasti News: 917 मतदान केंद्रों पर लगा मतदाता पुनरीक्षण शिविर

Sat, 24 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 24 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Voter revision camps were set up at 917 polling stations.
 पीएम श्री विद्यालय कटरा गुलरिया में फार्म भरते बीएलओ
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के 917 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और नाम हटाने के लिए निर्धारित फार्म भरने की जानकारी दी। इस दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एडीएम ललित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा, जयचंद्रपुर कटघरा, भगवानपुर बनकट और इकौना पूर्वी सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीएलओ से भरे जा रहे फार्मों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

केस एक
तेजी से भरे गए फाॅर्म
उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा में आयोजित शिविर में बूथ संख्या 178 की बीएलओ चंद्र रेखा ने बताया कि 15 लोगों ने फार्म-6 और दो लोगों ने फार्म-8 भरा। बूथ संख्या 179 के बीएलओ अवधेश कुमार मिश्रा के अनुसार, 14 लोगों ने फार्म-6 भरा। बूथ संख्या 180 की बीएलओ तस्नीन ने 15 लोगों के फार्म-6 भरने की जानकारी दी। वहीं, बूथ संख्या 181 की बीएलओ रफीकुन निशा के मुताबिक, आठ लोगों ने फार्म-6 और दो लोगों ने फार्म-8 भरा। चारों बूथों पर कुल 52 फार्म भरे गए, जिनमें 52 फार्म-6 और चार फार्म-8 शामिल हैं।
विज्ञापन

चार युवाओं के भरे गए फार्म-6
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में भी शिविर लगाया गया। भाग संख्या 51 के बीएलओ छोटे लाल ने बताया कि दो फार्म-6 और तीन फार्म-7 भरे गए। भाग संख्या 52 के बीएलओ जितेंद्र कुमार के अनुसार, पांच फार्म-6 और दो फार्म-7 भरे गए। भाग संख्या 53 के बीएलओ सुरेश कुमार यादव ने छह फार्म-6 और दो फार्म-7 भरे जाने की जानकारी दी। भाग संख्या 116 में बीएलओ सुफियान ने कुल 12 और भाग संख्या 117 में छह फार्म भरे जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बूथों पर भरे गए 50 फार्म
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएमश्री विद्यालय कटरा गुलरिया में चार बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम हुआ। भाग संख्या 441 के बीएलओ सुरेश कुमार तिवारी ने फार्म-6 के 13 और फार्म-8 के दो आवेदन मिलने की जानकारी दी। भाग संख्या 442 की बीएलओ शालिनी वर्मा के अनुसार, फार्म-6 के छह आवेदन आए। भाग संख्या 443 के बीएलओ प्रणवेंद्र यादव ने फार्म-6 के 15 और फार्म-7 के सात आवेदन मिलने की बात कही। वहीं, बूथ संख्या 444 के बीएलओ उमेश सिंह सोमवंशी के मुताबिक, फार्म-6 के पांच और फार्म-7 के दो आवेदन भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed