{"_id":"6853ef52cf00e997480a7c77","slug":"video-kala-amb-sharbat-was-distributed-in-mainthapal-with-the-help-of-yuva-mandal-and-puneet-road-lines-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कालाअंब: मैनथापल में युवा मंडल और पुनीत रोड लाइंस के सहयोग से शरबत का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब: मैनथापल में युवा मंडल और पुनीत रोड लाइंस के सहयोग से शरबत का किया वितरण
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मैनथापल में गुरुवार को युवा मंडल और पुनीत रोड लाइंस के सहयोग से मीठे व शीतल शरबत का वितरण किया गया। क्षेत्र में धूप-बारिश के खेल में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में युवा मंडल की ओर से ठंडे शरबत के वितरण से राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को राहत मिली। युवाओं ने स्वयं अपने खर्च से यह व्यवस्था की और दोपहर तक सैकड़ों लोगों को शरबत पिलाया गया। शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ गद्दे बनाने वाले उद्योग के यूनिट हैड बीएन सिंह ने किया। युवा मंडल के सदस्यों आशीष, मोहित, गिटू, जस्सी, राजपाल, विनोद, बंटी, संजीव और रोहित ने बताया कि मानवता की सेवा के उद्देश्य से वो हर वर्ष गर्मी में शीतल शरबत का वितरण करते हैं, ये सिलसिला पांच वर्षो से चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।