{"_id":"6adcabc8973c5db9ee01746f","slug":"video-sirmaur-students-taught-the-basics-of-cyber-security-at-pm-shri-school-nahan-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पीएमश्री स्कूल नाहन में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा पर बांटा ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पीएमश्री स्कूल नाहन में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा पर बांटा ज्ञान
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में शनिवार को साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के साथ सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, पासवर्ड की गोपनीयता और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए। मुख्य वक्ता अभिलाषा चौहान ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक सविता शर्मा और अविनाश वर्मा ने भी बच्चों को डिजिटल माध्यमों का सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी। अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और नाटक जैसी गतिविधियां करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग में आठवीं कक्षा की कल्पना और दिव्याक्षी तथा सातवीं कक्षा की प्रज्ञा और पूनम ने भाग लिया। स्लोगन राइटिंग में आठवीं की दीपिका और सातवीं की कृतिका ने नारों के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नाटक के जरिये साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के उपायों को प्रस्तुत किया। इसमें संस्कार, गौरव, अर्जुन, अंशिका, मुस्कान मीनाक्षी, मुस्कान ठाकुर, अनंत चौहान, दिव्या चौहान, स्नेहा, तमन्ना, तरनुम, अर्चना और किंजल ने अभिनय किया। नाटक के आयोजन में अमन ने मुख्य भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।