{"_id":"6adc9c5bbd95a710b70a1c9d","slug":"video-nahan-awareness-rally-held-in-nahan-on-world-polio-day-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन:विश्व पोलियो दिवस पर नाहन में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन:विश्व पोलियो दिवस पर नाहन में निकाली जागरूकता रैली
नाहन (सिरमौर)। विश्व पोलियो दिवस को लेकर रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स ने शहर में दोपहिया वाहन रैली निकालकर लोगों को पोलियो उन्मूलन और बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। वाहनों पर जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लगाकर लोगों को पोलियो से बचाव का संदेश दिया गया।
रैली का शुभारंभ अग्निशमन केंद्र के समीप स्थित एनएचएस फार्मेसी से हुआ। इसके बाद रैली मॉल रोड, गुन्नूघाट, बस स्टैंड और गोबिंदगढ़ मॉल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस एनएचएस फार्मेसी पहुंचकर संपन्न हुई। अभियान में रोटरी सदस्यों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन के इंटरैक्ट क्लब के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष प्रगति सबलोक और सचिव विकास रतन ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल तीन दशक से अधिक समय से विश्व को पोलियो मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय पर टीकाकरण और लोगों में जागरूकता इस बीमारी के उन्मूलन के लिए बेहद जरूरी है।
क्लब ने अभियान में सहयोग के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सारिका का आभार जताया। रैली में परियोजना अध्यक्ष ओम वीर सिंह, अमित अत्री, डॉ. सीएल शर्मा, डॉ. एसके सबलोक और राकेश थापा सहित रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।