{"_id":"6afe90d187a69ae4bf060db1","slug":"video-ground-report-road-in-galu-hamirpur-has-remained-caved-in-for-two-years-official-apathy-makes-travel-hazardous-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट: हमीरपुर के गलू में दो साल से धंसी सड़क, सिस्टम की सुस्ती से जोखिम बना सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्ट: हमीरपुर के गलू में दो साल से धंसी सड़क, सिस्टम की सुस्ती से जोखिम बना सफर
सड़क पर गहरा गड्ढा, गुजरते ही उछलते वाहन और हर पल हादसे का डर। ऊना-हमीरपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए पर गलू में वाहन चालक पिछले दो साल से इसी खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं। वर्ष 2024 में बरसात के दौरान सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा दो फीट तक धंस गया था,लेकिन आज तक इसकी स्थायी मरम्मत नहीं हो पाई है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजर रहे हैं। सड़क का हिस्सा धंसने से यहां गहरा गड्ढा बन गया है। वाहनों के गुजरते ही झटके लगते हैं और चालकों को संतुलन संभालना पड़ता है। दोपहिया और छोटे वाहन चालकों के लिए यह स्थान अधिक जोखिम भरा है। रात के समय सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। हैरानी यह है कि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी भी नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। स्थानीय वाहन चालकों व लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क पर कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। बार बार मांग करने के बाद भी साल से धंसी सड़क की मरम्मत अब भी मंजूरी के इंतजार में है। ऐसे में वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग को तत्काल जरूरी इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। सड़क की मरम्मत के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मंत्रालय को भेजी गई है। अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। स्वीकृति के लिए मंत्रालय को बार-बार स्मरण पत्र भेजे जा रहे हैं।-राजेश कुमार,सहायक अभियंता एनएचएआई ऊना ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।