{"_id":"694e758dc7c05bb2e3024a72","slug":"video-hamirpur-dc-amarjeet-singh-said-ensure-the-quality-of-drinking-water-and-increase-sampling-and-testing-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपायुक्त अमरजीत सिंह बोले- पेयजल की गुणवत्ता का ध्यान रखें, सैंपलिंग-टेस्टिंग बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपायुक्त अमरजीत सिंह बोले- पेयजल की गुणवत्ता का ध्यान रखें, सैंपलिंग-टेस्टिंग बढ़ाएं
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और फील्ड में अधिक से अधिक सैंपलिंग एवं टेस्टिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों की सक्रिय भूमिका भी बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति विभाग नियमित रूप से पानी के सैंपल ले रहा है। इसके अलावा जिला के सभी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों और लगभग 1575 ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों को भी फील्ड टेस्टिंग किट्स दी गई हैं। इन किट्स के माध्यम से पानी की टेस्टिंग बहुत ही आसान है। अमरजीत सिंह ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों की भी नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। इन पारंपरिक जलस्रोतों और पेयजल स्कीमों स्रोतों के आस-पास कोई भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। सीवरेज ट्रीटमेंट संयंत्रों और ठोस कचरा संयंत्रों के संचालन में भी सभी नियमों का पालन होना चाहिए। सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और घरों की टंकियों की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सचिव एवं जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने मिशन की गतिवधियों और पेयजल टेस्टिंग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।