{"_id":"6a9ff334b1d39e1c6b0ff236","slug":"video-hamirpur-mla-captain-ranjit-singh-inspected-taunidevi-hospital-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: टौणीदेवी अस्पताल का विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: टौणीदेवी अस्पताल का विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया निरीक्षण
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मंगलवार को टौणीदेवी अस्पताल का दौरा कर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने भी विधायक से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि अतिरिक्त भवन के निर्माण से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।