{"_id":"6a9fd228220d79919c0ecb6a","slug":"video-smart-meter-opposition-consumer-welfare-forum-ladarour-hamirpur-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ता कल्याण मंच ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ता कल्याण मंच ने उठाई आवाज
Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:45 PM IST
Link Copied
स्मार्ट मीटर प्रणाली को लेकर उपभोक्ता कल्याण मंच ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को अग्घार शिव मंदिर में आयोजित बैठक में महिला मंडलों के प्रतिनिधियों, बिजली बोर्ड के पेंशनर्स और क्षेत्र के अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत लागू की जा रही स्मार्ट मीटर प्रणाली को लेकर विरोध जताया गया।
उपभोक्ता कल्याण मंच के संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली वितरण व्यवस्था में निजी कॉरपोरेट भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उनका कहना था कि बिजली बोर्ड लिमिटेड के महत्वपूर्ण कार्यों को निजी कंपनियों को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का विरोध सामने आ चुका है। आरोप लगाया कि प्रदेश के कई स्थानों पर पुलिस का इस्तेमाल कर दबाव बनाते हुए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मंच ने इस तरह की कार्रवाई को निंदनीय बताया।
खरवाड़ा ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल शून्य आता है। ऐसे में स्मार्ट मीटर के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को रोकने की मांग की।
बैठक से पहले मंच के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने रैली निकाली। इस दौरान बिजली बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी कर स्मार्ट मीटर प्रणाली का विरोध किया गया।
बैठक के बाद उपभोक्ता कल्याण मंच अग्घार का गठन किया गया। इसमें सुभाष ठाकुर को संयोजक और मोनिका चौहान को सह-संयोजक चुना गया। इसके अलावा निशा कुमारी, अशोक कुमार पटियाल, रमेश चंद, अजीत सिंह, रविंद्र राणा, किशोरी लाल, सुरजीत सिंह, सुखदेव और मीना कुमारी को सदस्य चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।