फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur-solid-waste-management-sheds-panchayat-abhishek-garg

हमीरपुर: एडीसी बोले- हर पंचायत में कूड़ा छंटाई के लिए शैड बनाएं, 10 दिन में प्लास्टिक कचरा संग्रह की प्रक्रिया तय करें

Wed, 23 Sep 2026 02:46 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:46 PM IST
hamirpur-solid-waste-management-sheds-panchayat-abhishek-garg
स्वच्छता के क्षेत्र में जिला हमीरपुर को मॉडल जिला बनाने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को हमीर भवन में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी बीडीओ को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे की सही तरीके से छंटाई और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि हर पंचायत में कूड़े की छंटाई के लिए प्राथमिकता के आधार पर शैड बनाए जाएं। एडीसी ने बताया कि ठोस कचरा पृथक्करण के तहत मुख्य रूप से चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें गीला कचरा, सूखा कचरा, सेनेटरी कचरा और खतरनाक कचरा शामिल हैं। गीले कचरे में बचा हुआ भोजन, फल और सब्जियां आदि शामिल होंगे। सूखे कचरे में प्लास्टिक, कागज, धातु और कांच जैसी वस्तुएं आएंगी। वहीं सेनेटरी कचरे और खतरनाक कचरे को अलग रखा जाएगा। खतरनाक कचरे में दवाइयां, बैटरी, सीएफएल बल्ब, पेंट और इलेक्ट्रॉनिक कचरा जैसी सामग्री शामिल है। एडीसी ने कहा कि कचरे की छंटाई के लिए बनाए जाने वाले शैड का निर्माण 16वें वित्त आयोग की धनराशि और वीबी-जीरामजी योजना की कनवर्जेंस से किया जा सकता है। उन्होंने जिले के सभी छह ब्लॉकों में स्थापित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिटों की रिपोर्ट भी तलब की। अभिषेक गर्ग ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य कचरे के एकत्रीकरण के लिए 10 दिन के भीतर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रभावी प्रक्रिया तैयार करें। उन्होंने कहा कि नए पंचायत जनप्रतिनिधियों को स्वच्छ भारत मिशन की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देकर ठोस कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण और स्वच्छता से जुड़ी अन्य गतिविधियों को गति दी जा सकती है। एडीसी ने बताया कि जिले के सभी 1675 गांव खुले में शौच से मुक्त हैं। इनमें से 1613 गांवों को मॉडल गांव घोषित करके उनका डाटा अपलोड किया जा चुका है। शेष गांवों को भी मॉडल गांव घोषित करने के लिए डाटा अपलोडिंग का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। वित्त वर्ष 2026-27 में जिले में 47 सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 38 को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि एक का निर्माण पूरा हो गया है। इसी तरह जिले में 294 नए मकानों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 35 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। बैठक में एडीसी ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न विभागों के लिए स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। ग्रामीण विकास विभाग के अलावा अन्य संबंधित विभागों को भी अभियान के कैलेंडर के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इनमें आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, शिक्षण संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों की सफाई, जलस्रोतों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियां शामिल हैं। बैठक में स्वच्छता से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात भर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को विरासत में लिया

23 Sep 2026

कानपुर: भीतरगांव में राहत के साथ आफत बनी बारिश, उमस से मिली निजात तो गलियों में जलभराव

23 Sep 2026

कानपुर: भीतरगांव में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मिली उमस और गर्मी से राहत

23 Sep 2026

फिरोजपुर सब्जी मंडी के कोल्ड स्टोरों में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

कानपुर: घाटमपुर में बारिश का कहर, अचानक ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

23 Sep 2026
विज्ञापन

श्रावस्ती में पुलिस के वाहन से कूदने पर युवक की मौत

23 Sep 2026

VIDEO: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने सुरक्षित निकाले यात्री

23 Sep 2026
विज्ञापन

भस्म आरती में दिखा महाकाल का अद्भुत रूप: मुखारविंद शृंगार ने मोहा मन, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा

23 Sep 2026

गोंडा: देर रात पुलिस और गौतस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से दो अपराधी घायल

23 Sep 2026

आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड के बाद बच्चों संग कमरे में कैद हुआ आरोपी

23 Sep 2026

मेरठ: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सुशांत सिटी में की पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Sep 2026

Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 221 जोड़ो जीवनसाथी के बंधन में बंधे

22 Sep 2026

Meerut: भोला झाल पर उमड़ा भगवान श्री गणेश विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: हनुमान झांकी के साथ निकली पदयात्रा, भूमि पूजन कर स्थापित की धर्म ध्वजा

22 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मवाना भेजने का विरोध

22 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

22 Sep 2026

Meerut: गणेश पूजन के साथ बताया चतुर्थी का धार्मिक महत्व

22 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में हुई महाआरती

22 Sep 2026

आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर में पुलिस का आया बयान, इस वजह से हुई तीन लोगों की हत्या

22 Sep 2026

पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और तनाव को दिखाती फिल्म डियर हसबैंड, कानपुर पहुंची टीम

22 Sep 2026

मसूरी में सुनार की दुकान पर नकली कुंडल बदलने वाला ठग रंगे हाथों दबोचा गया

22 Sep 2026

12 घंटे से बिजली गुल, कनावनी डूब क्षेत्र में लोगों ने पुस्ता रोड जाम किया

22 Sep 2026

मोदीनगर में सारा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान तोड़ने का आरोप लगाया

22 Sep 2026

साहिबाबाद में तीन साल से जर्जर है सरकारी स्कूल का रास्ता, छात्राओं ने ठीक कराने की मांग

22 Sep 2026

ऋण के बदले रिश्वत की मांग: फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को लेकर साथ गई सीबीआई टीम, 10 घंटे पूछताछ

22 Sep 2026

कानपुर: हैलट अस्पताल के अंदर की रोड जर्जर, मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी

22 Sep 2026

VIDEO: मनौतियों के राजा के पंडाल में बही भक्ति की धारा, गूंजे भक्ति गीत

22 Sep 2026

रेलवे लाइन पर मिला युवती का शव, कटा दाहिना पैर रेल पटरी से दूर पुलिस को मिला

22 Sep 2026

जमानत पर जेल से बाहर आते ही पूर्व सरपंच ने निकाला जुलूस

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed