{"_id":"669a25046e34b66148029ef2","slug":"video-joa-it-817-candidates-protested-outside-himachal-state-selection-commission-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अभ्यर्थियों ने हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अभ्यर्थियों ने हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर के बाहर दिया धरना
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के बाहर जेओए आईटी 817 के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही देरी के चलते प्रदर्शन किया। आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम को घोषित करने में लगातार देरी की जा रही है। पिछले हफ्ते उन्हें रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन दिया गया था। इस पोस्ट कोड के तहत 1867 पदों को भरने के लिए की प्रक्रिया चल रही है। परिणाम तैयार कर लिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के विभागों का आवंटन किया जा रहा है, उसके बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष आरके पुरूर्थी का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर नतीजा घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिन भी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।