{"_id":"6699102fd718005ea50c86d7","slug":"video-mp-mobile-health-service-team-examined-the-health-of-116-people-in-bahdala","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बहडाला में जांचा 116 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बहडाला में जांचा 116 लोगों का स्वास्थ्य
सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम (कुसुम लता, दिनेश कुमारी, नीतीश) ने डॉ. मनु प्रिया के नेतृत्व में गांव और पंचायत बहडाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 116 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। 35 लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए। जिसमे उच्च रक्तचाप के 16, शुगर के 15,जोड़ों के दर्द के 28 व अन्य रोगों से 57 लोग ग्रसित पाए गए। स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया। इस मौके पर आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गांव वासी मौजूद रहे। डॉ. मनु प्रिया ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि उच्च रक्तचाप की बीमारी अधिकतर गलत खान पान व असंतुलित जीवन शैली के कारण होती है। अगर लोग अपनी दैनिक क्रिया कलापों मे कुछ आवश्यक बदलाव करे तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।