{"_id":"6ae1d750c64c556361031afa","slug":"video-sarvesh-sharma-hamirpur-student-incident-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ड्रोन प्रोजेक्ट से चर्चा में आए छात्र सर्वेश हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरे, अस्पताल में उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ड्रोन प्रोजेक्ट से चर्चा में आए छात्र सर्वेश हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरे, अस्पताल में उपचार जारी
सेना के लिए ड्रोन विकसित करने के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आए बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर, बडू के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी में छात्र के हॉस्टल की छत से छलांग लगाने की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सर्वेश किन परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से नीचे गिरे।
घटना की सूचना मिलने के बाद छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर के अनुसार, घटना की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
सर्वेश शर्मा बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर, बडू में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं। वह करीब 87 हजार रुपये की लागत से ड्रोन तैयार करने के बाद चर्चा में आए थे। उनके प्रोजेक्ट का उद्देश्य सेना के लिए ड्रोन विकसित करना था।
इस प्रोजेक्ट को लेकर सेना से करोड़ों रुपये की फंडिंग मिलने की जानकारी भी प्रकाशित हुई थी। हालांकि, छात्र के घायल होने की घटना और उनके ड्रोन प्रोजेक्ट के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।