{"_id":"672a125e083f9f058f09a851","slug":"video-special-meeting-of-avahadevi-temple-complex-committee-with-mla-suresh-kumar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अवाहदेवी मंदिर परिसर कमेटी की विधायक सुरेश कुमार के साथ विशेष बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अवाहदेवी मंदिर परिसर कमेटी की विधायक सुरेश कुमार के साथ विशेष बैठक
उपमंडल भोरंज के तहत अवाहदेवी मंदिर परिसर कमेटी ने मंगलवार को भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार के साथ विशेष बैठक की। बैठक में बाजार के व्यापारी वर्ग और आसपास के गांवों के लोग उपस्थित रहे। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि अवाहदेवी माता का मंदिर दो विधानसभा क्षेत्रों भोरंज और धर्मपुर का प्रमुख केंद्र है। पिछले 35 वर्षों से यहां से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, सिंचाई मंत्री, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। इसके बावजूद भी अवाहदेवी कस्बा मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ऑडिट करवाया जाएगा। उन्होंने कमेटी को जेबरात पर लिए ऋ ण की अतिशीघ्र भरपाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी का विस्तार किया जाना बहुत जरूरी है। इसमें भोरंज और धर्मपुर के विधायक व सांसद को नामित किया जाए ताकि मंदिर कमेटी व उसके कार्यों पर निगरानी रखी जाए। अवाहदेवी कस्बा मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। जिसका मुख्य कारण 35 वर्षों में भोरंज और धर्मपुर विस से कांग्रेस विधायक लोगों द्वारा नहीं चुने गए हैं। अवाहदेवी माता मंदिर का सौंदर्याकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग को प्रारूप तैयार करने के आदेश दिए गए। इसके अवाहदेवी में रिंग रोड और बाइपास की दशा को सुधारने, स्ट्रीट लाइट की सुविधा व नालियों को पक्का करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अवाहदेवी में सार्वजनिक शौचालय के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषण की। इसी तरह महिला मंडल बगवाडा, कोट लांगसा, अवाहदेवी व हयोड़ को राशि स्वीकृत की। इससे पहले उन्होंने अवाहदेवी माता मंदिर में मंगलवार को शीश नवाया कर माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष रमेश गुलेरिया, महासचिव ओम चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, बीडीसी अनीता सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।