{"_id":"6af476494ccaacf5b40833f3","slug":"video-video-residents-of-bhadar-village-overjoyed-as-roadwork-begins-after-25-years-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: 25 वर्षों बाद सड़क का कार्य आरंभ होने पर गांव भडार के वासी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: 25 वर्षों बाद सड़क का कार्य आरंभ होने पर गांव भडार के वासी गदगद
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव भडार का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष 25 वर्षों से लटके सड़क के कार्य का मुद्दा विशेष रूप से उठाया।
सुनील शर्मा बिट्टू ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क का कार्य तुरंत आरंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के कड़े दिशा निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी 24 घंटे के भीतर ही इस बहुप्रतिक्षित सड़क का कार्य आरंभ कर दिया।
सुनील शर्मा बिट्टू द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए गांववासियों ने उनकी कार्यशैली की सराहना की है। 25 वर्षों के बाद इस सड़क का कार्य आरंभ होने पर गांववासी काफी गदगद है तथा सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
गांव भडार के निवासी कर्नल प्रदीप कुमार, कश्मीरां देवी, विमला देवी, चन्नो देवी, आशा देवी, विनोद कुमार, कृष्ण चंद, ईश्वर चंद, महेंद्र सिंह, राकेश पटियाल और अन्य लोगों ने सड़क की इस चिर लंबित मांग को 24 घंटे के भीतर पूरा करने के लिए सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।