{"_id":"6b094db6dcb41451d50bb74c","slug":"video-state-level-ideathon-dharamshala-school-students-entrepreneurship-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: धर्मशाला में राज्यस्तरीय आइडियाथॉन, स्कूली बच्चों ने पेश किए रोजगार और कारोबार के नए आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: धर्मशाला में राज्यस्तरीय आइडियाथॉन, स्कूली बच्चों ने पेश किए रोजगार और कारोबार के नए आइडिया
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:00 PM IST
Link Copied
स्कूली विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने और उनके नए विचारों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से धर्मशाला में राज्यस्तरीय आइडियाथॉन का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने अपने उद्यमशील विचार, प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और स्वरोजगार की सोच को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने हस्तशिल्प उत्पादों, ऑर्गेनिक उत्पादों और अन्य उपयोगी वस्तुओं के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइप का मूल्यांकन उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के विचारों की उपयोगिता और उन्हें व्यावहारिक रूप देने की संभावनाओं को परखा।
इस दौरान विद्यार्थियों को अपने आइडिया को वास्तविक उत्पाद और व्यवसाय में बदलने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। इससे बच्चों को कम उम्र में ही उद्यमिता और स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिला।
राज्यस्तरीय आइडियाथॉन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे बच्चों ने अपने उत्पादों और प्रोजेक्ट के जरिए यह दिखाया कि स्कूली स्तर पर भी नए व्यवसाय और स्वरोजगार से जुड़े विचार विकसित किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यावहारिक सोच, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।