{"_id":"6b0908c11500f050800dd389","slug":"video-alcohol-free-wedding-11000-reward-ex-serviceman-dalip-singh-himachal-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: शराब मुक्त शादी करने पर परिवार को मिला 11 हजार रुपये का शगुन, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम लाई रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: शराब मुक्त शादी करने पर परिवार को मिला 11 हजार रुपये का शगुन, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम लाई रंग
शादियों में शराब परोसने की बढ़ती परंपरा के बीच हिमाचल प्रदेश में एक पूर्व सैनिक ने नशामुक्त विवाह को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। पंचायत समिति चौंतड़ा के वार्ड नंबर-9 टिकरू से सदस्य एवं पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम अब रंग लाने लगी है। शराब मुक्त शादी करने वाले परिवारों को वह अपनी सैन्य पेंशन से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं।
बीती 25 नवंबर की रात क्षेत्र के खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब परोसे संपन्न हुई। इस पहल से खुश होकर दलीप सिंह ने अपने संकल्प के मुताबिक आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये की राशि शगुन के तौर पर भेंट की।
दलीप सिंह ने अगस्त माह में ग्राम पंचायत मैण भरोला की ग्राम सभा में घोषणा की थी कि यदि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपनी बेटियों की शादी बिना शराब के करते हैं तो वह अपनी सैन्य पेंशन से उन्हें 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे।
इससे पहले भी एक परिवार ने बिना शराब के शादी संपन्न करवाई थी, लेकिन उस परिवार ने सम्मानस्वरूप राशि लेने से इनकार कर दिया था। अब खजूर गांव में दूसरी ऐसी शादी के आयोजन के साथ उनकी मुहिम को प्रोत्साहन मिला है।
सेवा भारती से जुड़े दलीप सिंह का कहना है कि शादियों में शराब परोसने का चलन नशे को बढ़ावा देने के साथ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी डालता है। उनका प्रयास है कि लोग शादी-विवाह जैसे मांगलिक अवसरों को नशामुक्त तरीके से मनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश दें।
उल्लेखनीय है कि रोपड़ी क्लैहडू, मैण भरोला और टिकरू पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले दलीप सिंह ने अपने पांच साल के बीडीसी मानदेय को भी जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया है।
उनकी यह पहल क्षेत्र में शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।