{"_id":"657d7fc2d96a538d26063de3","slug":"video-god-byla-narayan-came-out-with-lashkar-to-pack-security-car-janjaheli-valley-became-divine","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुरक्षा कार बांधने लाव लश्कर के साथ निकले देवता बायला नारायण, देवमयी हुई जंजैहली घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुरक्षा कार बांधने लाव लश्कर के साथ निकले देवता बायला नारायण, देवमयी हुई जंजैहली घाटी
जंजैहली घाटी की सुरक्षा की कार बांधने 11 साल बाद क्षेत्र के आराध्य देवता बायला नारायण चार बड़ की फेरी को लाव लश्कर के साथ निकले। हार के घरद्वार पहुंचने पर देवता बायला नारायण और सहयोगी देवताओं का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जहां देवता के संग देवलू नाटियों पर जमकर झूमे। वहीं, देवताओं के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से जंजैहली घाटी देवमयी हो गई है। देव बायला नारायण जंजैहली घाटी के आराध्य देवता है और आजकल देवता अपनी तीन पंचायतों के हार द्वार में रक्षा कार बांधने निकले हुए हैं। देव बायला नारायण के साथ देवी गुसैन, देव गरीझनू, देव भरमक्ष व देव गढ़वालू भी परिक्रमा में साथ दे रहे हैं। देवता के पुजारी पवन शर्मा ने बताया कि आगामी सोमवार को देवता की परिक्रमा का अंतिम दिन है। उन्होंने कहा कि देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।